शहर में मंगलवार की सुबह वर्षा के दौरान तेज हवा के कारण तार टूटने से छह मोहल्लों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तेज हवा के कारण छाउछ उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला कमलापुर, बल्देवनगर, शिवकालोनी, उदयपुर, गौटेयाबाग, नहर कॉलोनी में कई जगहों पर बिजली लाइनें टूट गईं। गनीमत थी कि उस समय सुबह पांच बजे से लेकर 11 बजे तक होने वाली रोस्टरिंग के कारण बिजली सप्लाई नहीं थी। जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि लाइनों के टूटने के कारण लोगों को 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई नहीं मिल पाई। लाइनों को दुरुस्त करने का काम पूरा होने के बाद रोस्टरिंग पीरियड में भी सवा तीन बजे से बिजली सप्लाई दी जा रही है ताकि लोगों की दिक्कतों को कम किया जा सके।