फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने लोगों को रुलाया

Sat, 29 Aug 2015 07:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली कटौती में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। खासकर त्योहार के मौके पर तो बिजली कटौती और भी होने लगती है। शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर भी शहरवासियों को महज तीन से चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पाई। बिजली न मिलने से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को रोज की तरह अलसुबह पांच बजे से 11 बजे के लिए बिजली सप्लाई काट दी गई। इसके बाद जब बिजली आई तो कुछ देर बाद ही ट्रिपिंग शुरू हो गई। महाराजनगर, बहादुरनगर, आवास विकास, काशीनगर, सिकटिहा समेत कई मोहल्लों में तो हर दस मिनट बाद बिजली कटती रही जिससे गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। गढ़ी उपकेंद्र के संकटा देवी फीडर, इमली चौराहा फीडर, चार और पांच नंबर फीडर की बिजली अपने निर्धारित समय दोपहर तीन बजे से आधा घंटा पहले ही गुल हो गई। रक्षाबंधन के दिन महज तीन-चार घंटे ही बिजली मिल पाई। इस कारण लोगों को बिजली-पानी की परेशानी से जूझना पड़ा। जेई मनोज पुष्कर ने कहा कि रक्षाबंधन के लिए अतिरिक्त बिजली सप्लाई करने का कोई निर्देश नहीं आया था, शेड्यूल के हिसाब से ही बिजली की सप्लाई की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें