फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी, कारपोरेशन को भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
power corporation
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बिजली कटौती की समस्या दूर करने के लिए पॉवर कारपोरेशन ने दो लीलो (लाइन इन लाइन आउट) लाइन चालू कराई हैं, जिसके बाद मोहम्मदी क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव कारपोरेशन को भेजा गया है, जिसमें यहां 20 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को हटाकर 63 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। शाहजहांपुर से गोला तक 65 किमी लंबी नई बिजली लाइन बिछाने को शासन से मंजूरी मिल गई है। वहीं बेहजम क्षेत्र के गांव गुलौला में नए उपकेंद्र को बनाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जनपद में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कई नए काम कराए हैं, जिसमें दो नए उपकेंद्र ओयल और गोला क्षेत्र में निर्माणाधीन हैं। इनके चालू होने पर लखीमपुर के उपकेंद्रों का लोड कम होगा और गोला व ओयल क्षेत्र के लोगों को अच्छी बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इन उपकेंद्रों तक सप्लाई पहुंचाने के लिए बिछाई गई बिजली लाइन को भी कुछ दिन पहले ऊर्जीकृत किया जा चुका है। इससे आने वाले समय में नगरीय क्षेत्रों में बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।
विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता रामानंद ने बताया कि गोला से ओयल उपकेंद्र को जोड़ा जाएगा, जिससे लखीमपुर का लोड कम होगा। लहरपुर से लखीमपुर के बीच लीलो लाइन चालू हो गई है। शाहजहांपुर से गोला के बीच नई बिजली लाइन बिछाने को मंजूरी मिल गई है, जिससे आने वाले समय में गोला और मोहम्मदी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बेहतर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नई बिजली लाइन से कई उपकेंद्रों को सप्लाई दी जा सकेगी।
विज्ञापन

--
बेहजम के गुलौला में नया उपकेंद्र बनाने के लिए सर्वे शुरू
सिकंद्राबाद। बेहजम क्षेत्र में बिजली समस्या को देखते हुए कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की मांग पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है, जिसके बाद पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों ने बेहजम क्षेत्र के गांव गुलौला में नया विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इस नए उपकेंद्र के बनने से बेहजम उपकेंद्र के साथ ही मितौली उपकेंद्र के लोड को कम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से गुलौला गांव में बिजली उपकेंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे जाने के बाद पॉवर कारपोरेशन ने गुलौला गांव में जाकर सर्वे किया है। उपकेंद्र बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही और नए उपकेंद्र में शामिल किए जाने वाले गांवों की सूची बनाई जा रही है। नया उपकेंद्र बनने से बेहजम और मितौली क्षेत्र में सप्लाई अच्छी मिलेगी।
--
विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगे गए फीड बैक के बाद गुलौला में बिजली उपकेंद्र बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है, जिसमें जमीन की उपलब्धता के साथ ही कौन-कौन गांव जुड़ सकते है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

-किताब सिंह, अधिशाषी अभियंता, मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें