मिट्टी के दीयों की परंपरा आज की बरकरार
कुम्हार महेश ने बताया कि आधुनिक दौर में बिजली की झालरों और सजावटी लाइटों का चलन बढ़ा है, लेकिन मिट्टी के दीयों की परंपरा आज भी बरकरार है। धार्मिक मान्यताओं के साथ ही मिट्टी के दीये पर्यावरण के अनुकूल भी माने जाते हैं। यही वजह है कि दीपावली पर इनकी खरीदारी का विशेष महत्व रहता है।
कुम्हारों के लिए दीपावली केवल त्योहार नहीं, बल्कि साल की अच्छी कमाई का भी अवसर है। पूरे परिवार की मेहनत से तैयार किए गए दीयों और अन्य मिट्टी के सामान की बिक्री से उन्हें रोजगार मिलता है। अब कुम्हारों को उम्मीद है कि इस दीपावली पर लोग मिट्टी के दीये और पारंपरिक सामान खरीदकर उनकी मेहनत को प्रोत्साहित करेंगे। इससे माटी कला को भी बढ़ावा मिलेगा।