फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित एईएस पीड़ित बच्चे  की आईसीयू वार्ड में मौत

Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को किया गया था रेफर, इलाज के दौरान शनिवार को हुई मौत
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संभावित एईएस से पीड़ित बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को चिल्ड्रन वार्ड से आईसीयू वार्ड रेफर किए गए दस वर्षीय नीरज की शनिवार की सुबह मौत हो गई। संभावित एईएस से मरने वाले बच्चों की संख्या अब 25 हो गई है।
विज्ञापन

निघासन निवासी किशोरी लाल अपने दस वर्षीय पुत्र नीरज को बुखार आने पर दो दिन पूर्व जिला अस्पताल लेकर आए थे, उसे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया था। हालत में  सुधार न होने पर नीरज को शुक्रवार को आईसीयू वार्ड रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी शनिवार की सुबह मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को ही आईसीयू में भर्ती किए गए कुकैना निवासी लेखराम के चार वर्षीय पुत्र राजवीर एवं चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती दुबहा निवासी ध्रुव मिश्रा के पुत्र निशांत की हालत में सुधार न होता देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जबकि शनिवार को श्रीनगर निवासी ओमकेश के एक माह के पुत्र आयुष एवं हनिया टोला निवासी संजय कुमार के एक माह के पुत्र लंकुश को चिल्ड्रन वार्ड में बुखार के कारण भर्ती किया गया है। बुखार से पीड़ित  होने वाले बच्चों की संख्या चिल्ड्रन वार्ड और आईसीयू में छह हो गई है।
विज्ञापन

 
सात बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने पर ही पता लग सकेगा कि बच्चे किस बीमारी से पीड़ित हैं। 
-डॉ.मनोज कुमार सीएमएस जिला अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें