फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म का इशारा, फिर फंदे पर लटकने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। थाना निघासन के एक गांव में तीन दिन से लापता किशोरी का शव बुधवार को पेड़ से लटकते मिलने के मामले में दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को तीन डाॅक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमाॅर्टम की रिपोर्ट किशोरी से दुष्कर्म का इशारा कर रही है। वहीं मौत की वजह फंदे पर लटकने को बताया गया है। मामले में पुलिस अभी दुष्कर्म मानने के लिए तैयार नहीं। अधिकारी स्लाइड की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

किशोरी का शव बुधवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव के गन्ने के खेत में शहतूत के पतले पेड़ों की टहनियों के सहारे पुराने दुपट्टे से लटका मिला था। शव का कमर से नीचे का हिस्सा जमीन पर रखा हुआ था। घरवालों ने बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी।
सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को वीडियोग्राफी के साथ कराए गए पोस्टमाॅर्टम के दाैरान किशोरी के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं, जोकि दुष्कर्म की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके साथ ही हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



परिजनों ने एक आरोपी के खिलाफ दी तहरीर, मुकदमा दर्ज
किशोरी के शव का पोस्टमाॅर्टम होने के बाद शव जब घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।


घर से गुस्सा होकर गई थी किशोरी
किशोरी के पिता ने पहले बताया था कि 17 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गए थे और तब उनकी बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर में घर लौटने पर बेटी गायब मिली। हालांकि बाद में घर वालों से हुई पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाने से गुस्सा होकर किशोरी वहां से चली गई थी। इसके बाद से ही वह लापता थी। पुलिस इसी आधार पर शक जता रही है कि उसने गुस्से में खुदकुशी कर ली।


किशोरी की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की आशंका जताई है। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। पोस्टमाॅर्टम के दौरान बनाई गई स्लाइड की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

-पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें