फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Mon, 17 Aug 2015 01:16 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के अलावा, अजमानी पब्लिक स्कूल, भगवान दीन आर्यकन्या, और खुशवक्त राय कन्या इंटर कॉलेज के 146 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। दो वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में निर्णायक भजनलाल शर्मा और अरविंद ओझा के निर्णयानुसार सीनियर वर्ग में प्रियंका वर्मा विजेता और जुबैरा खान उप विजेता घोषित की गईं इनके अलावा इल्मा अंसारी, ईशा मोइन अंसारी, अतिया खान और मानसी जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में निशा विजेता, और प्रियांशी गुप्ता उप विजेता घोषित की गईं इनके अलावा तान्या, अपूर्वा कटियार, हिमांशु, सौरभ और अखिलेश को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी विजेताओं को उपाध्यक्ष मृगांक शेखर उपाध्याय और सप्ताह प्रभारी कृष्ण मोहन मेहरोत्रा ने दिए। इस मौके पर समन्वय समिति के अध्यक्ष रूपम तिवारी, सचिव प्रसून टंडन, अध्यक्ष सुनीता शुक्ला, डॉ.नमिता श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, श्वेता टंडन, विश्वास श्रीवास्तव और प्रतिभा रस्तोगी तथा राजकिशोर पांडे प्रहरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें