फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों की हड़ताल जारी

Fri, 13 Mar 2015 06:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर खीरी मंडल के ग्रामीण डाक सेवक शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण करीब 300 से ज्यादा ग्रामीण डाकघर बंद रहे। किसी भी ग्रामीण डाकघर में डाक का आदान-प्रदान नहीं हुआ। 600 से अधिक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में डाक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शुक्रवार को डाक सेवकों ने ट्रेन रोक कर विरोध जताया।
विज्ञापन

गत 10 मार्च से अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक बेमियादी हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि ग्रामीण डाक सेवकों का विभागीकरण किया जाए और उन्हें सभी विभागीय सुविधाएं दी जाएं। ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों की संरचना के संबंध में न्यायाधीश समिति का गठन किया जाए। डाक विभाग के कारपोरेशन प्रस्ताव टास्क फोर्स को रोका जाए।
ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मांगें पूरी होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस बार संघ आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है। ग्रामीण डाक सेवकों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। ग्रामीण डाक सेवकों ने शुक्रवार को भी प्रधान डाकघर के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि समय के साथ यह आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अध्यक्ष तुलसीराम मिश्र, मंत्री चंद्रकांत मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष एमएस खान, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, बालक राम वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, रतन लाल, ओमकार सिंह, सुबोध कुमार शुक्ला, उमेश चंद्र त्रिवेदी, दिनेश कुमार, वसीम अहमद, खलीक अहमद, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें