पलिया के इंडियन एकेडमी में कैडेट पूजा को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत कॉलेज
संपूर्णानगर। 26वीं यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में कर्नल चित्रसेन के निर्देशन में इंडियन एकेडमी स्कूल में दस दिन तक चलने वाले कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स पुरस्कृत किए गए।
पब्लिक इंटर काॅलेज की पूजा यादव को कैंप का सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया। वहीं अजय सिंह को कैडेट्स में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कैडेट्स ने खो-खो और नुक्कड़ नाटक में प्रथम और रुमाल झपट्टा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गौड़ ने कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एनसीसी एसोसिएट विशाल पाराशर मौजूद रहे। संवाद