फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तालाब ओवरफ्लो, गांधी नगर-सुभाष नगर के घरों तक पहुंचा पानी

Mon, 07 Sep 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
देवकली रोड स्थित गांधी नगर मोहल्ले की हालत, हर तरफ जल भराव। स्रोत: मोहल्ला वासी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गांधी नगर और सुभाष नगर के लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। बारिश में तालाब ओवरफ्लो होने से पानी मोहल्लों में फैलकर घरों तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने सीडीओ, बीडीओ सदर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गांधी नगर और सुभाष नगर देवकली रोड स्थित सुआगाड़ा ग्राम पंचायत लखीमपुर देहात के मजरे हैं। देवकली रोड पर दो तालाब हैं। इनमें नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों का पानी धर्मसभा इंटर कॉलेज के सामने बने नाले के माध्यम से पहुंचता है। तालाबों से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश में इनके ओवरफ्लो होने पर गांधी नगर में जलभराव हो जाता है और पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, तालाब भरने के बाद सुभाष नगर समेत आसपास के इलाकों में भी जलभराव हो जाता है। उनका कहना है कि सड़क और रेलवे लाइन के बीच बसे इन मोहल्लों के लोग कई वर्षों से इस समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने रेलवे लाइन के नीचे बनी दोनों पुलियाओं को तत्काल खुलवाने की मांग की है। साथ ही धर्मसभा इंटर कॉलेज के सामने बने नाले को त्रिपाठी कॉलोनी होते हुए बंशीवाले बाबा आश्रम के सामने बनी पुलिया से जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे तालाबों में अतिरिक्त पानी नहीं पहुंचेगा और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
प्रार्थना पत्र देने वालों में धीरज शुक्ला, रेवती रमण गुप्ता, शिवकुमार मिश्रा, संजय मिश्रा, मनोज शुक्ला, संजीव कुमार, दीप कुमार शुक्ला, सोनू मिश्रा और सतीश पाण्डेय समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें