फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पॉलिथीन का त्याग दिल से करें दिखावे के लिए नहीं’

Thu, 28 Jan 2016 05:20 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्तित्व विकास और समाजसेवी संगठन जेसीआई ने प्रदेश में चलाए जा रहे पॉलिथीन हटाओ अभियान के तहत एक जनजागरण अभियान चलाया। पॉलिथीन के दुष्प्रभावों की समीक्षा करने के उद्देश्य से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव मुख्य वक्ता रहीं।
विज्ञापन

डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि बहुधा लोग मात्र दिखावे के लिए पॉलिथीन प्रयोग न करने की बात करते हैं, जबकि ऐसा सच्चे मन से करने की जरूरत है। पॉलिथीन का बहिष्कार दिल से किया जाए न कि मात्र दिखावे के लिए। संगोष्ठी में हरिनाम सुंदर त्रिपाठी, विशाल सेठ, राम मोहन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मीता गर्ग, डॉ. राकेश माथुर, दिनेश गुप्ता, आर्येंद्र पाल सिंह, मुकेश बरनवाल, रेडक्रास की आरती श्रीवास्तव ने विचार रखते हुए पॉलिथीन के दुष्परिणामों की विस्तृत व्याख्या की।
कार्यक्रम अमित मिश्र की अध्यक्षता और संदीप सिंह के कुशल निर्देशन में हुआ।
संगोष्ठी के बाद संस्था सदस्यों ने नगर भ्रमण कर पॉलिथीन के कैरी बैग वापस लेकर उन्हें कपड़े और थैले भेंट कर यह अपील की कि वे भविष्य में पॉलिथीन का उपयोग न करें और दूसरों को भी न करने के लिए प्रेरित करें। इस मुहिम में संस्था ने 500 कपड़े के थैले वितरित किए। कार्यक्रम में संस्था की महिला शाखा ने चेयरपर्सन ऋचा अग्रवाल के नेतृत्व में बढ़चढ़ कर सहभागिता की। इसी शृंखला में महिला शाखा ने गरीब बच्चों को मोहल्ला ईदगाह में निशुल्क वस्त्र वितरण किया जिससे करीब 400 बच्चे लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अखिल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अर्जित अग्रवाल, संदीप सिंह, कुलदीप गुप्ता, अमित मिश्र, अनिल अग्रवाल, देवेश गुप्ता, अनुराग सक्सेना, पंकज अग्रवाल, सौरभ वर्मा, अवनीश गुप्ता, मीता गर्ग, सोनी गुप्ता, शिप्रा श्रीवास्तव, आरती सिंह, लीना गुप्ता, मणि मेहरोत्रा, डॉ. बीबीएल मेहरोत्रा, तुुषार गर्ग, नितिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें