फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा स्कूल छात्राओं ने लहराया परचम

Thu, 28 Jan 2016 04:54 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता में बोझिया स्थित बा स्कूल छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्लाक क्षेत्र में परचम लहराते हुए वाहवाही बटोरी। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं के प्रदर्शन को देख मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा ने बेटियों के अंदर छिपी प्रतिभा की जमकर सराहना की। उन्होंने समापन पर शिक्षक संघ द्वारा सम्मान में ओढ़ाई गई शाल और उपहार छात्राओं को भेंट कर दिया।
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लाक के बोझिया कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्राओं ने खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता मे छात्राओं की बनाई गई रंगोली को ब्लाक में प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा बालिकाओं ने चार सौ, दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही देश भक्ति और धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी की खूब बाहवाही बटोरी। इस मौके पर बीईओ विनोद गौतम, बिजुआ बीईओ अनुराग मिश्र, एबीआरसी डॉ यूसुफ अली, मुकेश वर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें