लखीमपुर खीरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला सरस्वती कॉलोनी निवासी शरद अवस्थी ने फेसबुक पर सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे कांग्रेसियों में रोष पनप गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने सदर कोतवाली पुलिस को सरस्वती कॉलोनी निवासी शरद अवस्थी के खिलाफ तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
डॉक्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप
गुलरिया भीरा थाना क्षेत्र की सीएचसी बिजुआ के एक डॉक्टर पर एक समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
बिजुआ सीएचसी में एक डॉक्टर ने शनिवार रात को सोशल मीडिया के अपने स्टाफ के व्हाट्सप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर एक समाजसेवी ने भीरा कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।