फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक विरोधियों ने लगाए हैं फर्जी आरोप

Fri, 18 Sep 2015 07:24 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता ने कहा कि साजिश के साथ विरोधियों ने उन पर फर्जी आरोप लगाए हैं जिनसे से यह कार्रवाई हुई है। वह जल्द ही न्याय संगत कार्रवाई के जरिए जल्द ही अपने अधिकारों को प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह 18 जुलाई 2012 से कार्य ग्रहण कर एक सेवक के रूप में जनता की सेवा करते आ रहे  हैं तथा हर वर्ग के लोगों का सहयोग सदैव मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता को देखकर द्वेश भावना से प्रेरित होकर उनके राजनीतिक विरोधियों ने बेबुनियाद आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों को गलत शिकायत पत्र देकर  भ्रमित किया गया है। कुछ माह पूर्व शासन द्वारा उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसका उत्तर समय से उपलब्ध कराया था। बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंनेे कहा कि वह पुन: समस्त साक्ष्यों सहित अपना पक्ष शासन के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें