फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन: कहा-सूबे की कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार किसान विरोधी’

विज्ञापन
धौरहरा में एसडीएम को ज्ञापन देते पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर सूबे की ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों का गन्ना भुगतान, बेरोजगारी, बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं आदि को लेकर सरकार को घेरा। धौरहरा में पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने कहा की सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते किसान तबाह हो रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रदर्शन स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कयूम खां की अगुआई में कार्यकर्ता शहर के नसीरुद्दीन मौजी मैदान पर इकठ्ठा हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान बदहाली का शिकार है। सरकार किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अब तक नहीं करा सकी है। खाद, बीज और कीटनाशक का संकट है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी झूठा सबित हुआ। तंगहाली से जूझ रहा किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। दिन पर दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इस मौके पर एमएलसी आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, अजय सिंह, पारुल गुप्ता, मुन्ना यादव, दीपू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। सपा के जिला महासचिव नरेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनीता यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ अमरेश कुमार व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को सौंपा।
इस दौरान फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, सपा नेता रेहान खान, अताउर रहमान खान, आजम खां भी मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। पूर्व विधायक विनय तिवारी के मोहम्मदी रोड आवास पर गोला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता ने एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में अशोक चौराहे आए। बाद में इंदिरा पार्क में सभा हुई। पूर्व विधायक ने केंद्र और प्रदेश पर करारे कटाक्ष किए। सभा को पूर्व जिला सचिव विजय पाठक, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीतइंदर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सत्यराम वर्मा ने भी संबोधित किया। अशोक चौराहे पर ही एसडीएम अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वारिस अली अंसारी, आकाश लाला, रसिक तिवारी, निर्मल सिंह, आलोक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम स्वाति शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मुन्ना की मौत की निष्पक्ष जांच व दोषियों को जेल भेजे जाने की मांग भी की गई। पूर्व मंत्री हाजी आरए उस्मानी, मो. मोवीन खां, रिजवान, अनीश खां, संतोष दीक्षित, इकरार खा मौजूद रहे।
निघासन। सपा नेता भुट्टू के आवास पर सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उनके समर्थन में महानदल के कार्यकर्ता भी आए। सपा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी हिमांशु चौधरी, धनीराम मौर्य की अगुवाई में पूर्व चेयरमैन कयूम, उदय भानु यादव, ओमकार सिंह, मनोज वर्मा, हकीउल्ला, आकाश मौर्य, आफताब आदि कार्यकर्ता नारे बाजी करते हुए सदर चौराहे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सड़क पर बैठकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। एसडीएम ओपी गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में भंडारी यादव, सलीम, लल्लू, शुभम वर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
धौरहरा। पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे पर एकत्र होकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस मौके पर वरुण चौधरी पूर्व नगर चेयरमैन राजीव जायसवाल, विकास यादव, मुन्ना खान भी मौजूद रहे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
मितौली। पूर्व विधायक सुनील लाला के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। एसडीएम दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिला सचिव सर्वेश सिंह, संदीप वर्मा, नरेश पाल, राजू रस्तोगी, अभय सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
--
सपाइयों की प्रमुख मांगें
अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं बाढ़ से नष्ट फसलों के लिए किसानों को तत्काल क्षतिपूर्ति दी जाए। मय ब्याज के गन्ना किसानों का भुगतान दिलाया जाए। बिजली दरों की वृद्धि रोककर बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी जाए। फर्जी एनकाउंटर बंद कर हिरासत में होने वाली मौतों की न्यायिक जांच हो। छात्रों की लॉकडाउन अवधि पांच माह की फीस माफ की जाए, बड़े स्कूलों में पात्र गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाए। बीएड सहित अन्य पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति के छात्रों को नि:शुल्क प्रवेश देने की पुरानी व्यवस्था बहाल हो। अपराधों पर अंकुश लगाया जाए। बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए जाएं। अपराधियों की जमानत न हो इसलिए अभियोजन पक्ष को तस्दीक किया जाए। सरकारी सेवाओं वर्ग ख और ग के कर्मचारियों की संविदा पर भर्ती प्रक्रिया बंद की जाए। सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने पर रोक लगे। पूर्व मंत्री आजम खां का उत्पीड़न बंद किया जाए। राज्य सरकार जब तक युवाओं के लिए आजीविका की व्यवस्था न कर सके तब तक बेरोजगारी भत्ता दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें