फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बाघ ने जंगली सुअर का शिकार किया तो चौकन्ने हुए किसान

विज्ञापन
ग्रंट नंबर तीन में बाघ की निगरानी करते वन कर्मी,साथ में किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज और बांकेगंज कस्बे से सटे ग्रंट नंबर तीन आबादी से सटे गन्ने के खेत में बाघ ने जंगली सुअर का शिकार किया तो किसान अलर्ट हो गए हैं। घटना के बाद किसान इस बात को लेकर फिक्रमंद हो गए हैं कि इस साल समय से पहले ही बाघों ने खेतों में ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। उधर वन विभाग की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। अब विभाग को जंगल के साथ-साथ खेतों की भी निगरानी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को बांकेगंज कस्बे से सटे ग्रंट नंबर तीन आबादी स्थित एक गन्ने के खेत में बाघ ने जंगली सुअर का शिकार किया था। बाघ उसके शव को घसीटता हुआ जंगल में लेकर चला गया। घटना के बाद से वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी कर रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को आगाह किया किया है कि फिलहाल जब तक बाघ जंगल में वापस न जाए वे खेतों में जाने से परहेज करें। रविवार देर रात तक वन विभाग की टीमें घटनास्थल पर डटी रहीं। सोमवार को भी वन कर्मियों ने खेतों में कांबिग की और ग्रामीणों के साथ हांका भी लगाया, लेकिन वन कर्मी भी खेतों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। हांका लगाने के बाद भी बाघ की कोई हरकत पता नहीं चली। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह घटनास्थल से कुछ दूर हट गया है, लेकिन जंगल वापसी की पुष्टि नहीं हुई है। संवाद
मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट से सटे गन्ने के खेत में रविवार को एक बाघ ने जंगली सुअर का शिकार किया है। इसके बाद वन कर्मियों की टीमें बाघ के मूवमेंट पर लगातार नजर रख रही हैं। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें