फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय उपवास किया और रिहाई की मांग की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रियाज अहमद ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अजय कुमार लल्लू को जबरन जेल में रखा है। उन्होंने उनकी जल्द रिहाई करने की मांग की। युवा कांग्रेस महासचिव वरुण चौधरी ने कहा कि यूपी सरकार गरीब विरोधी सरकार है। अजय कुमार लल्लू को सिर्फ गरीबों और मजदूरों की मदद करने के कारण जेल मे डाला गया है। इससे पहले युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए हवन किया था दो दिन पहले पोस्ट कार्ड भी भेजे थे। उपवास स्थल पर राहुल मिश्रा, सौरभ सिंह, डॉ. शारोन, रवि गोस्वामी, रिजवान खान, शाद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें