लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को लाल टोपी लगाकर ‘छपाक’ फिल्म देखी।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए खुले शीरोज कैफे पर भाजपा की कुदृष्टि है। भाजपा राज में महिलाओं का सम्मान नहीं है।
मंगलवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के नेतृत्व में पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, सुनील लाला आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘छपाक’ फिल्म देखी। इससे पहले अनुराग पटेल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानना है कि महिलाओं को घर, कार्यस्थल और सड़क पर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। उनका जीवन असुरक्षित है। ट्रिपल तलाक से समस्या का हल नहीं हो सकता। महिलाओं की ट्रिपल सुरक्षा की व्यवस्था जरूरी है। इस दौरान शिव शंकर मनार, नरेश यादव, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी, मजदूर सभा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमार अमित वर्मा, आनन्द पटेल, फैसल खान, भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि थे। संवाद