फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर गंदगी देख भड़के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी-गोला गोकर्णनाथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि को गंदगी देखने को मिली। उन्होंने मोहम्मदी सीएचसी पर गंदगी से पटे शौचालय और परिसर देख अधीक्षक को तलब किया लेकिन वह नहीं मिले। लेखाधिकारी से सफाई कर्मियों के वेतन व अन्य व्यवस्थाओं पर होने वाले खर्चे की फाइल मांगी तो वह नहीं दिखा सका। इस पर उन्होंने उसे आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह पूरे मामले की रिपोर्ट आयोग को देकर उच्चस्तरीय जांच कराएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद गोला में निरीक्षण के दौरान सीएचसी में मूत्रालय, शौचालय गंदे मिले। कर्मचारी आवासों के पास गंदगी और अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था मिली, जिसे देखकर नाराजगी जताई। अस्पताल में अटल विश्राम गृह में ताला पड़ा मिला। सीएचसी अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने अस्पताल में एक्सरे मशीन कंडम होने के कारण मरीजों की हो रही समस्या से अवगत कराया। सफाई कर्मचारी गीताराम, श्यामवती ने अपनी समस्याएं बताई।
आयोग से करेंगे शिकायत
सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि ने बताया कि काफी कमियां मिली हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक भी नहीं मिले। मामले के संबंध में सीएमओ से वार्ता कर आयोग को रिपोर्ट करेंगे। इस संबंध में अधीक्षक का कहना था कि वह जिला मुख्यालय पर एक बैठक में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें