फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड, सपा कार्यकर्ताओं ने उन्नाव कांड को लेकर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उन्नाव के दुष्कर्म मामले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने निर्वतमान जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

निर्वतमान जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के चलते उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है और विधायक कुलदीप सेंगर को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। इसके अलावा एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि उन्नाव में आरोपियों के जेल से जमानत पर छूटने के बाद दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना ने यह साबित कर दिया कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान अजय सिंह, पारुल गुप्ता, भूपेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन सिंह सेंगर, अभय सिंह बंटी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें