फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक अड़ंगेबाजी में नहीं मिला कब्जा

Sat, 20 Jun 2015 10:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटी ग्राम पंचायत सलेमपुर कोन में वर्ष 2008 में आवास के लिए आवंटित की गई जमीन पर राजनीतिक अड़ंगेबाजी में पात्र ग्रामीणों को कब्जा नहीं मिल सका। इस पर उन्होंने शनिवार को डीएम दफ्तर पहुंचकर कब्जा दिलाने की गुहार की।
विज्ञापन

सलेमपुर कोन निवासी भवानी, पंकज, रामगोपाल, उपेंद्र, अशोक आदि ने ज्ञापन देकर बताया कि गाटा संख्या 821 नवीन परती के नाम दर्ज है। जहां कुछ हिस्से में मंदिर बना है। आवास आवंटन के समय मंदिर के लिए पर्याप्त क्षेत्रफल में जमीन छोड़ दी गई थी, लेकिन विपक्षी इसे मंदिर की जमीन बताकर अड़चन पैदा कर रहे हैं। जमीन पर पेड़ों की वजह से कब्जे की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। गांव के अराजक तत्वों ने आवास आवंटियों के विरुद्ध एडीएम के यहां वाद दायर किया। उक्त प्रकरण की जांच के बाद वाद निरस्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अब नियमानुसार पेड़ों की नीलामी कर जमीन खाली कराई गई है, जिसके बाद लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर कब्जा दिलाने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी इस पर मार-पीट पर उतारू हो गए और गाड़ी गई बांस-बल्ली को उखाड़कर फेंक दीं। उधर इस बाबत प्रधान के पति सरोज वर्मा ने कहा है कि राजनीतिक अड़ंगेबाजी के कारण गरीबों को कब्जा नहीं मिल पा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि डीएम से ग्रामीणों को इंसाफ मिलेगा। ग्रामीणों ने डीएम से कब्जा दिलाने की मांग की। इधर डीएम किंजल सिंह ने इस कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें