फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो मिटाने का संदेश दिया

Sat, 20 Feb 2016 05:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में इसबार केंद्रीय विद्यालय के बच्चे भी शामिल हुए। रैली के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने लोगों को पोलियो मिटाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली को सीएसमओ डॉ.अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हाथों में पोलियो मिटाने का संदेश लिखी तख्तियां लेकर शहर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने नारे लगाते हुए पोलियो मिटाने का संदेश दिया। रैली के दौरान प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ.बलबीर सिंह सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग के अलावा केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने भी शहर में जागरूकता रैली निकाली इसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री देवी ने बच्चों को प्रेरित किया कि बूथ वाले दिन वे लोग अपने पास पड़ोस के बच्चों को पोलियो खुराक पिलवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें