फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Sat, 20 Feb 2016 04:48 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्यों, बीडीसी और प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव में मतदान 21 फरवरी को होगा। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को ब्लाक मुख्यालयों से बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन

लखीमपुर ब्लाक में हरदासपुर में बीडीसी, इकबालपुर और मनिकापुर में चार ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए छह बूथों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं बेहजम ब्लाक के अछनिया, ओयल देहात, गुलचौरा और लौका में आठ वार्डों के लिए सात बूथों, मितौली के मूड़ा हरदासपुर, जानकीनगर ग्रंट में तीन वार्डों के ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए दो बूथों, रमियाबेहड़ ग्राम पंचायत में प्रधान और संकल्पा में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नौ बूथों पर मतदान कराया जाएगा।
वहीं ईसानगर ब्लाक के शेखपुर में सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाना है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से उपचुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शनिवार को ब्लाक मुख्यालयों से मतदान की सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें