फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: संभल हिंसा के बाद खीरी में अलर्ट, पुलिस ने मॉकड्रिल कर दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास

Fri, 29 Nov 2024 11:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

संभल हिंसा के बाद शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में पुलिस अलर्ट पर है। सुबह सबसे पहले पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण का  अभ्यास किया।  
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल हिंसा के बाद लखीमपुर खीरी में पुलिस अलर्ट पर है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड के बाद मॉक ड्रिल कर दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। सबसे पहले पुलिस लाइन में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद बलवा होने की दशा में किस तरह से पुलिस कार्य करती है... इसको लेकर बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, इसको लेकर उनसे दौड़ लगवाई गई। साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी शामिल हुए। 

विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने मेस, बैरक का निरीक्षण किया 
निरीक्षण के बाद एसपी ने शामिल सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी पहने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन के निर्देश दिए।

शांति व्यवस्था के मद्देनजर आयोजित मॉक ड्रिल में एंटी राइट गन, अश्रु गैस गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रयोग कर पुलिस बल द्वारा अभ्यास किया गया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक व उनकी टीम के सदस्यों ने बलवाइयों व दंगाइयों पर नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें