फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण अभ्यास में हथियारों पर अजमाया हाथ

विज्ञापन
पुलिस लाइन में अभ्यास करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। साप्ताहिक परेड के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों ने अभ्यास किया और हथियारों पर खूब हाथ अजमाया। प्रशिक्षु आरक्षी भी दंगा रिहर्सल में शामिल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड हुई। एसपी विजय ढुल ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को साफ/सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने सहित कई दिशा-निर्देश दिए। परेड में एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी एसएन तिवारी, प्रशिक्षु आरक्षी समेत सभी सीओ और पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए। परेड के बाद मैदान में दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया गया। सभी पुलिसकर्मियों को एंटी राइट गन, अश्रु गैस गन आदि शस्त्रों का अभ्यास कराया गया। विशेष रूप से अश्रु गैस परीक्षण के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। सभी कार्यालयों और शाखाओं का निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड, आरमरी, आरआई कार्यालय, एमटी शाखा, कैश कार्यालय, जीडी कार्यालय, फील्ड यूनिट, एएचटीयू, बैरक आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें