फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बेचने के लिए लेजाई जा रहीं तीन युवतियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल से भारत बेचने के लिए लेजाई जा रहीं तीन युवतियों को नेपाल पुलिस ने धनगढ़ी के एक होटल में छापा मारकर बरामद कर लिया। पुलिस ने यहां सात लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से तीन युवतियों को भारत बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। जिस पर नेपाल पुलिस ने बुधवार रात करीब एक बजे धनगढ़ी बस स्टैंड पर स्थित एक होटल पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने तीन युवतियों को बरामद किया। इसके अलावा होटल मालिक टेकेंद्र बड़ेला समेत चार लोगों को भी हिरासत में ले लिया, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया कि इन युवतियों को बेचने के इरादे से भारत ले जाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कुछ और तथ्य सामने आने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें