फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज समेत छह दरोगा इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसपी ने ढखेरवा चौकी इंचार्ज कमलेश सिंह सहित छह दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। दो दिन पहले कफारा पुलिस चौकी से रिवर्ट कर थाना ईसानगर भेजे गए चौकी इंचार्ज लालबहादुर का तबादला आदेश संशोधित कर एसपी ने उन्हें ढखेरवा चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

शहर की रोडवेज चौकी प्रभारी दीपक कुमार राय को इसी पद पर मढ़िया बाजार चौकी भेजा है। ईसानगर के एसआई आदित्यनाथ उपाध्याय का पूर्व में चौकी प्रभारी कफारा के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें धौरहरा कोतवाली भेजा है। ढखेरवा चौकी इंचार्ज रहे कमलेश सिंह अब कफारा चौकी प्रभारी होंगे। कोतवाली सदर से एसआई रंजीत सिंह को रोडवेज चौकी प्रभारी बनाया है। तिकुनियां कोतवाली के एसआई दीपक राठौर एलआरपी चौकी भेजा है।
लाइन हाजिर होने के पांच दिन बाद भी रवानगी नहीं
पांच दिन पहले एसपी ने थाना नीमगांव समेत अन्य थानों पर तैनात पांच मुख्य आरक्षियों को शिकायत मिलने और लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया था। थाना नीमगांव से लाइन हाजिर हुए मुख्य आरक्षी राज कोकिल को अभी थाने से कार्यमुक्त नहीं किया। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल स्थानांतरित और लाइन हाजिर हुए पुलिसकर्मियों को रिलीव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें