बिजुआ। शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र के कपूर नगला निवासी प्रदुम (13) पुत्र कृष्णपाल मंगलवार को रास्ता भटककर भीरा थाना क्षेत्र में आ गया। पुलिस की मदद से उसे घर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, प्रदुम पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव गोबल स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। 22 सितंबर को सुबह वह स्कूल जाने के लिए सुबह सात बजे घर से निकला था। प्रदुम स्कूल न जाकर अपने मामा के घर जाने के लिए निकल पड़ा। उसके मामा नंदराम यादव जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में रहते हैं। रास्ता भटक जाने के कारण वह भीरा थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव के पास चौराहे पर खड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भीरा पुलिस को दी।
बिजुआ चौकी इंचार्ज रमेश सिंह सेंगर ने नाम और पता पूछकर परिजनों को सूचित किया। मंगलवार को बिजुआ चौकी पर किशोर को उसके मामा गणेश प्रसाद पुत्र श्रीराम को सौंप दिया गया। संवाद