फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस ने की किलेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और लखनऊ में होने वाली परेड में किसानों के ट्रैक्टर समेत शामिल होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसको लेकर हरदोई, उन्नाव, रायबरेली समेत अन्य जिलों से आए दो सीओ, छह इंस्पेक्टर और 40 सिपाहियों को पलिया, निघासन और मैगलगंज में तैनात किया गया है। इसके अलावा लखीमपुर सीमा से सटे सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई जाने वाले मार्गों पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान और मजदूर संगठनों से जुड़े लोग शामिल हैं, जिनके आह्वान पर उन संगठनों से जुड़े लखीमपुर खीरी के किसान और मजदूर संगठनों के लोगों के लखनऊ और दिल्ली जाने की पुलिस को आशंका है। पुलिस को डर है कि किसान और किसान संगठनों के एकत्र होने पर कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसकी वजह है कि सोशल मीडिया पर भी किसान पदाधिकारी देश के किसानों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। शांति और कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसको लेकर पुलिस ने किलेबंदी की है।
उन्नाव से शांति सुरक्षा ड्यूटी में आए पुरवा सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर, दो इंस्पेक्टर, तीन एसआई 14 सिपाही निघासन, रायबरेली के सीओ सलौन रामकिशोर सिंह, दो इंस्पेक्टर, तीन एसआई, 13 सिपाहियों को पलिया और हरदोई से आए निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, अनिल कुमार सिंह को चार एसआई और 13 सिपाहियों को मैगलगंज में तैनात किया गया है। इसके अलावा सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई और पीलीभीत से लखीमपुर खीरी आने वाले मार्गों पर बैरियर लगाकर शिफ्टों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर निरंतर चेकिंग करने और दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों के लिए बेरीकेडिंग के स्थान चिह्नित कर प्रमुख मार्ग, पक्के व कच्चे संपर्क मार्गों की जानकारी कर बैरियर और नाका लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पुलिस किसानों और मजदूर संगठनों के नेताओं से संपर्क कर उनसे दिल्ली और लखनऊ न जाने का अनुरोध कर रही है।
विज्ञापन

किसानों से दुर्व्यवहार किया तो होगी कार्रवाई
एसपी विजय ढुल ने शांति सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा है कि किसानों और मजदूर संगठनों के नेताओं व उनसे जुड़े व्यक्तियों से दुर्व्यवहार न किया जाए। शालीनतापूर्वक बातचीत कर कोविंड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव की बात कहते हुए दिल्ली और लखनऊ न जाने का अनुरोध करें। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिक्ख धर्मगुरुओं से भी बातचीत करते रहें। चेक पोस्ट लगाकर ऐसे ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों व किसानों व आराजक तत्वों को चिह्नित करें, जो अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। खुराफाती तत्व धरना स्थल पर न पहुंचें। यदि पहुंच जाते हैं तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।
भीड़भाड़ और सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहेगी पुलिस
गणतंत्र दिवस को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कलक्ट्रेट, तहसील, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर समुचित पुलिस बल तैनात रहेगा। रेल और बसों के संचालन में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाये। कहीं भी अवैध रूप से लोग इकट्ठा होकर विरोध व सड़क जाम न कर सकें। सरकारी संपत्तियों को क्षतिग्रस्त न कर सकें। बीट प्रणाली व्यवस्था के तहत प्रमुख मार्गों व स्थानों पर प्रभावी पेट्रोलिंग की जाए।
शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य जिलों से आए फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। किसानों, किसान और मजदूर संगठनों से पुलिस संवाद बनाए है। जिले की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

- विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें