पलिया में स्मैक के साथ पकड़े गए अभियुक्त। पुलिस
- फोटो : ऋण योजना का विमोचन करते डीएम व अन्य अधिकारी।
पलियाकलां। पलिया पुलिस ने स्मैक का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए उनपर सख्ती बरतने का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि सोनू राठौर उर्फ अन्ना पुत्र श्रीराम राठौर निवासी मोहल्ला रंगरेजान प्रथम व शिवम राठौर पुत्र अनंतराम राठौर निवासी मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय को गिरफ्तार किया है।
सोनू के पास से पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रानिक कांटा, मोबाइल व 11 सौ रूपए की नगदी बरामद की। जबकि दूसरे अभियान शिवम के पास से भी आठ ग्राम स्मैक, मोबाइल व चार सौ रुपये की नगदी बरामद की है।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उनका चालान किया गया है। कोतवाल ने बताया कि बरामद स्मैक की अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दो लाख 15 हजार रुपये की कीमत आंकी गई है।