भाई को छुड़ाने के लिए मारी थी गोली
एसपी ने बताया कि वारदात के समय हेड कांस्टेबल ने अभियुक्त शैलेष गुप्ता शूटर के भाई रवि गुप्ता को पकड़ लिया था। भाई को छुड़ाने के लिए उसने हेड कांस्टेबल को गोली मारी दी। उन्होंने फोटो से गोली मारने वाले शैलेष गुप्ता की पहचान की। घटना के चश्मदीद कांस्टेबल राहुल, होमगार्ड व पीआरडी जवान ने भी पहचान की।
शूटर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल
पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त ने बड़ा शूटर बनने की चाहत में वारदात को अंजाम दिया। इंस्टाग्राम की आईडी भी शैलेष गुप्ता शूटर के नाम से बना रखी है। खुद को खलनायक भी बताया। इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल के साथ फोटो भी डाली हैं। कई लोगों से पूछताछ और सोशल मीडिया के सहारे पुलिस अभियुक्त तक पहुंची।
परिजनों ने उठाए सवाल, एसपी बोले आरोप निराधार
हेड कांस्टेबल को गोली मारने के आरोपी शैलेष गुप्ता के परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए। पिता ने बताया कि उसे गलत फंसाया गया है। उसे पुलिस घर से ले गई थी। वहीं एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि परिजनों के आरोप निराधार हैं। पिता को यह ध्यान रखना चाहिए कि उसके बेटे ने किया क्या है। उसे अपराध बोध होना चाहिए।