पलियाकलां। दो साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में पलिया के मोहल्ला पठान दो निवासी जुल्फिकार उर्फ भैया पुत्र वकार खां करीब दो साल से पुलिस को चकमा देकर फरार था। इसको लेकर मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह पलिया आया है, जिसके बाद पलिया इंस्पेक्टर सैयद मोहम्मद अब्बास, एसआई शिवाजी दुबे, तेज सिंह ने पुलिस बल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। संवाद