फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खंभे खड़े, लाइटें बंद<bha>;</bha> अंधेरे में शहर की रात

Sat, 10 Oct 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीसी रोड पर पड़ा अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की सड़कों और गलियों को रोशन करने के लिए 7290 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। प्रमुख मार्गों पर 87 फैंसी लाइटें भी लगवाई गई हैं, लेकिन कई इलाकों में शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है।
विज्ञापन

कहीं खंभों पर लाइटें नहीं हैं तो कहीं लगी लाइटें खराब पड़ी हैं। नई बस्ती की चार गलियों से लेकर सिकटिहा, डीसी रोड और गोला रोड तक लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। संकटा देवी चौराहे की हाईमास्ट लाइट भी करीब 15 दिन से बंद है।
नगर पालिका परिषद में हर दिन औसतन 20 शिकायतें स्ट्रीट लाइट खराब होने की पहुंचती हैं। शिकायत मिलने के 24 से 48 घंटे के भीतर लाइट दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी ईईएसएल कंपनी की है। इसके लिए नगर पालिका ने वर्ष 2020-21 में कंपनी को सात वर्ष का ठेका दिया था। व्यवस्था के रखरखाव पर हर साल करीब चार से पांच लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद कई इलाकों में अंधेरा कायम है।
विज्ञापन


नई बस्ती से गोला रोड तक खराब लाइटें

शहर के 30 वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी तय है। इसके बाद भी मोहल्ला नई बस्ती की चार गलियों में करीब 11 लाइटें खराब हैं। सिकटिहा में महिला थाना के ठीक सामने मुख्य रास्ते पर करीब छह लाइटें बंद हैं। डीसी रोड पर नौरंगाबाद चौराहे से सौजन्या चौक तक पांच लाइटें खराब पड़ी हैं। हिदायत नगर, ईदगाह, गंगोत्री नगर और शिव कॉलोनी में भी लाइटें खराब होने की समस्या है। कई स्थानों पर खंभे तो लगे हैं, लेकिन उन पर लाइटें नहीं हैं।

15 दिन से बंद है संकटा देवी की हाईमास्ट

शहर के प्रमुख संकटा देवी चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट करीब 15 दिन से खराब है। इससे चौराहे पर पर्याप्त रोशनी नहीं हो पा रही है। संकटा देवी चौराहे से गोला रोड की ओर कृष्ण टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग तक करीब चार और इसके आगे गोला रोड पर तीन स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इमली चौराहे से मेला मैदान जाने वाले करीब 800 मीटर लंबे मार्ग पर भी छह लाइटें बंद पड़ी हैं।

तीन प्रमुख मार्गों पर लगीं 87 फैंसी लाइटें

नगर पालिका ने प्रमुख सड़कों पर रोशनी बेहतर करने के लिए बीते एक वर्ष में 87 फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। इनमें 30 तहसील रोड पर, 27 गुरु गोविंद चौक से सौजन्या चौक तक और 30 सौजन्या चौक से राजापुर नहरिया तक लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त शहर की सड़कों और वार्डों में 7290 स्ट्रीट लाइटें हैं। इसके बावजूद खराब लाइटों की शिकायतें लगातार पहुंच रही हैं।

प्रकाश पथ की टीम नियमित निरीक्षण करती है। लाइटों के रखरखाव के लिए टीम तैनात है। शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी के माध्यम से लाइटें दुरुस्त कराई जाती हैं। जहां लाइटें खराब होने की शिकायत है, वहां टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और उन्हें ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

-संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें