फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रक की टक्कर से खंभे टूटे... तीन दिन से बिजली गुल

Sat, 10 Jan 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बिजली पोल टूटने के नाराज ग्रामीण। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मझगईं। ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक की टक्कर से सलीमाबाद-बल्लीपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम बिजली के दो खंभे टूट गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक खंभा मोहित कुमार नामक ग्रामीण के घर के छप्पर पर जा गिरा।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के भीतर कोई मौजूद नहीं था। वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों में चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बजाज चीनी मिल के मुरगहा और बल्लीपुर गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना ले जाने वाले ट्रक और डंपर अक्सर इसी संकरी सड़क से गुजरते हैं। धोबीपुरवा और छेदुई पतिया के बीच सड़क की चौड़ाई बहुत कम है। ऊपर से पुरानी जर्जर बिजली की लाइनें गुजर रही हैं। निर्धारित ऊंचाई से अधिक गन्ना लदे होने के कारण आए दिन ये वाहन तारों और खंभों से टकरा जाते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बिजली की लाइन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे खंभे टूट गए और रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को मौके पर ही रोक लिया और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन बीतने के बाद भी न तो बिजली सुधारी गई और न ही प्रशासन ने कोई ठोस आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कारियों में शामिल राकेश कुमार, रितेश, अरुण और मोहित ने चेतावनी दी कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता और ओवरलोड ट्रकों पर रोक नहीं लगती, तब तक वाहनों का आवागमन शुरू नहीं होने देंगे। उनकी मांग है कि गन्ना क्रय केंद्रों को किसी सुरक्षित और चौड़े मार्ग पर स्थानांतरित किया जाए।
विद्युत निगम के जेई सुभाष कश्यप ने मझगईं थाने में तहरीर दी है। ओवरलोड वाहनों के कारण विभाग को बार-बार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ता अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। क्षतिग्रस्त खंभे और लाइन की भरपाई न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्राइम इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल, ट्रांसपोर्टर और विद्युत अफसरों के बीच वार्ता कराई जा रही है। यदि आपसी सहमति नहीं बनी तो मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें