लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने मकान में चूहों को पकड़ने के लिए रैट मैट रखा। लेकिन उस पर चूहों की जगह जहरीला सांप चिपक गया।
लखीमपुर खीरी में शहर से सटे गांव राजापुर के मोहल्ला किशोर नगर के एक मकान में सोमवार रात चूहा पकड़ने के लिए ग्लू लगा रैट मैट रखा गया। सुबह इस रैट मैट पर एक जहरीला सांप चिपका दिखा। इससे घर में हड़कंप मच गया। गृह स्वामी ने सपेरे को बुलाकर मैट में चिपके सांप को छुड़वाया और फिर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।
विज्ञापन
किशोर नगर निवासी अभिषेक वर्मा ने अपने घर में चूहों को पकड़ने के लिए एक कमरे में सोफे के पीछे रैट मैट रखा था। इस ग्लू लगे मैट में चूहे की जगह एक जहरीला सांप चिपक गया। सुबह घर के लोगों ने जब पास में ही पालतू कुत्ते को बार-बार जाते देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ और वह लोग वहां पहुंचे।
सांप को मैट में चिपका देख उनके होश उड़ गए। मैट को किसी तरह उठाकर घर से बाहर ले और फिर एक सपेरे को बुलवाया गया। सपेरे ने सांप को उसे मैट से छुड़ाया और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी है और इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।