फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पलिया से बरेली टूर पर आ रहे विद्यार्थियों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार

Tue, 24 Dec 2024 12:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बड़ा बाइपास के नवदिया झादा चौराहे पर बस को ट्रक से टक्कर लग गई। बस में राजकीय हाईस्कूल पलिया के विद्यार्थी सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। 
विज्ञापन
बस से टकराया ट्रक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बड़ा बाइपास स्थित नवदिया झादा चौराहे पर फिर हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर बड़ा बाइपास पर नवदिया झादा चौराहे पर स्कूल बस को ट्रक से टक्कर लग गई। टक्कर लगने से चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे में सिर्फ एक छात्रा के चोट लगी है। उसका उपचार कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को लखीमपुर खीरी के राजकीय हाईस्कूल पलिया के 72 विद्यार्थी बस से शिक्षक सुनील कुमार गौतम के साथ बरेली के इज्जतनगर भ्रमण के लिए जा रहे थे। विद्यार्थियों की बस जैसे ही बाइपास के नवदिया झादा चौराहे पर पहुंची। फरीदपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से बस को टक्कर लग गई। 

बरेली में स्कूल वैन पलटी: आठ से अधिक बच्चे चोटिल, चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से बस में चीख पुकार मच गई। छात्रा काजल घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। गनीमत रही कि ट्रक की रफ्तार कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें