विकास भवन सभागार में जन औषधि दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते राज्य सभा संसद मिथलेश सिंह कठेरिया।
लखीमपुर खीरी। जन औषधि दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकास भवन स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया व विशिष्ट अतिथि धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बड़ी आबादी को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की शुरुआत की है। देश में करीब 15 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित हो चुके हैं। 2025 तक इन्हें 25 हजार तक पहुंचाने की योजना बनाई जा चुकी है। इन केंद्रों पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थाइराइड जैसी बीमारियों सहित 2047 दवाएं उपलब्ध हैं। करीब तीन सौ सर्जिकल उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
2024 में 1800 करोड़ की बिक्री इन केंद्रों से की गई है। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि खीरी जिले के लोगों को भी बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्राें का लाभ मिल रहा है। यहां की दवाएं ब्रांडेड दवाओं से 80 प्रतिशत तक सस्ती हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि जिले में 30 जन औषधि केंद्रों द्वारा सस्ती दवाएं लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं।
इस दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. आरके कोली, औषधि निरीक्षक बबीता रानी, आशीष बरनवाल, एसीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता, डिप्टी सीएमओ पीके रावत आदि मौजूद थे।