बोझिया बा स्कूल में राखी बनाकर छात्राओं के चेहरे खिले। स्रोत : शिक्षिका
बांकेगंज। बोझिया के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मंगलवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने वेस्ट सामान, कागज, हार्डबोर्ड और कलर आदि से आकर्षक राखियां बनाईं।
वॉर्डन निशी पांडे के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में सभी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा सात की पिंकी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा छह की अल्फा द्वितीय और नीतू तृतीय रहीं।
विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बताया कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में सहभागिता जरूरी है। इससे बच्चों का चतुर्दिक विकास होता है। इस मौके पर अनामिका दिक्षित, सविता त्रिपाठी, रीता भास्कर, अंजलि मिश्रा, नरगिस बानो, पारूल सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद