फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: न्यायालय की अवहेलना कर उखाड़े पिलर, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। खमरिया थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदापुर में न्यायालय के आदेश पर पैमाइश के बाद पिलर लगाए गए थे। गांव के ही चार लोगों ने पिलर उखाड़कर फेंक दिए। मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खमरिया थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदापुर निवासी राजकुमारी पत्नी त्रिजुगी ने अपने खेत की पैमाइश न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय से करवाकर मेड़बंदी कराते हुए पिलर लगाए थे। आरोपी बिंद्रा, राजकुमार, पिंका और दिनेश ने मेड़ पर लगे पिलर उखाड़कर फेंक दिए। मेड़ तोड़कर खेत में पुनः कब्जाकर लिया। जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें