मैलानी। पिछले 22 दिनों से गोमतीनगर से पीलीभीत के बीच चल रही पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस चार मई से गोरखपुर तक जाएगी। गोरखपुर से पीलीभीत के लिए यह ट्रेन पांच मई से चलेगी। इसके बाद इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालनिक सुगमता के लिए गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन नंबर 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 15 अप्रैल से दो मई तक, फिर तीन मई तक पीलीभीत से गोमतीनगर तक और ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का संचालन 16 अप्रैल से तीन मई तक फिर चार मई तक गोमतीनगर से पीलीभीत के बीच किया गया था।
परिचालनिक काम पूरा होने के बाद पीलीभीत से चलने वाली ट्रेन नंबर 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस चार मई से पीलीभीत से गोरखपुर के बीच संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस पांच मई से गोरखपुर से पीलीभीत के बीच संचालित होगी।