फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शराब के नशे में तोड़ी थी देवी मां की मूर्ति, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहारगंज में मंदिर में तोड़फोड़ और देवी मां की मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गांव में देवस्थान पर तोड़फोड़ एवं मूर्ति तोड़ने के मामले में धार्मिक उन्माद भड़क गया था। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अविवाहित है। रविवार की रात खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। वह शराब के नशे में मंदिर पहुंचा और गुस्से में उसने मूर्ति तोड़ दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में तोड़फोड़ की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें