फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर हालात परखने पहुंचे कमिश्नर-डीआईजी

Tue, 16 Jun 2020 03:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, माधोटांडा (पीलीभीत)

सार

सामंजस्य स्थापित कर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
विज्ञापन
india nepal - फोटो : india nepal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद से सटे नेपाल बार्डर पर पिलर गायब होने की सूचना मिलने के बाद हाईअलर्ट किया गया है। इसी के चलते सीमा पर हालात परखने के लिए मंडलायुक्त और डीआईजी रेंज पहुंचे। ग्रामीणों से भी बातचीत की गई। स्थानीय अधिकारियों को सामंजस्य स्थापित करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से नेपाल और भारत के बीच सीमा पर तनातनी के मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। इसी बीच लखीमपुर खीरी से सटे सीमावर्ती इलाके में लगे पिलर के गायब होने का मामला सामने आने पर सतर्कता और बढ़ा दी गई थी। जनपद के कई गांव भी नेपाल सीमा से सटे हुए हैं। 

ऐसे में सोमवार दोपहर बाद मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद और डीआईजी राजेश पांडेय पीलीभीत पहुंचे। यहां डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित, एडीएम वित्त अतुल सिंह, एएसपी रोहित मिश्र समेत अन्य अधिकारियों को साथ लिया और नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 17 पर पहुंचे। निरीक्षण कर ग्रामीणों से संपर्क करते हुए हालात की जानकारी जुटाई। सीमावर्ती सुंदरनगर गांव में भी गए। एसएसबी के अधिकारियों से भी बात कर इनपुट लिया गया। अधिकारियों के दल-बल के साथ पहुंचने पर मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें