फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोमुख से गंगासागर तक 2400 किमी पैदल चलकर लौटे यात्री

Sat, 03 Oct 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोमुख से लौटे यात्रियों का किया स्वागत। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/खमरिया। गोमुख से गंगासागर तक 2400 किलोमीटर की प्रज्ञा पदयात्रा पूरी कर लौटे पदयात्रियों का खमरिया और लखीमपुर में स्वागत किया गया। यात्रा में मुरलीधर मौर्य, आलोक मिश्र, राधेश्याम कटियार, पंकज रस्तोगी, रामेश्वर गुप्ता, मायाराम और अभिषेक गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने यात्रा के दौरान लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया। वापसी में खमरिया गायत्री शक्तिपीठ में उनके स्वागत में सामूहिक भोज हुआ। पदयात्रियों ने यात्रा के अनुभव साझा किए और लोगों से नशे से दूर रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर लखीमपुर के खीरी क्लब में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से पदयात्रियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, रविंद्र कुमार गुप्ता, रजत गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता, सुशील गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, अजय जायसवाल और राजकुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

पदयात्रियों ने नदियों की स्वच्छता, पेड़-पौधों के संरक्षण और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाली परंपराओं पर पुनर्विचार का आह्वान किया। 26 सितंबर को गंगासागर में विराट दीप महायज्ञ के साथ पदयात्रा की पूर्णाहुति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें