फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंतनगर जाएंगे खीरी के 120 किसान, सीखेंगे खेती की नई तकनीक

Sat, 03 Oct 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छह अक्तूबर तक अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी लगेगी। इसमें खीरी के 120 किसान खेती की नई तकनीक सीखेंगे। कृषि विभाग ने किसानों के दल को शुक्रवार को अंतरराज्यीय कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत किसान कृषि मेले में विभिन्न कृषि यंत्रों, तकनीकों और उन्नत पद्धतियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। साथ ही कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर खेती में नई तकनीकों की जानकारी लेंगे।
प्रशिक्षण में किसानों को गेहूं की सीड ड्रिल से लाइन में बोआई, दलहन में जैव उर्वरकों के उपयोग, तिलहन में सल्फर के प्रयोग, अंतःफसली खेती, श्री अन्न और प्राकृतिक खेती समेत अन्य आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। किसान इन तकनीकों को खेतों में अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के तरीके समझेंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार पंतनगर का किसान मेला कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों और नवाचारों से किसानों को परिचित कराने का महत्वपूर्ण आयोजन है। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें