गनेशपुर गांव के पास पिकअप पलट जाने से उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल शफीकुर्रहमान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरनगर से जायरीन से भरी गहलुइया शरीफ जा रही एक पिकअप रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गनेशपुर गांव के पास पलट गई। जिसमें सवार महमदपुर निवासी शमा (22), मसरूफ का पुत्र अरवाज (9) और जकी (12), यूसुफ की पुत्री नेहा (12), आदिल (10), आरबाज(15), समा (28), रफीउल्ला का पुत्र उबेस (12), कल्लू की पुत्री राना (15), महमूद की पत्नी रुखसार (55), यूसुफ (30), शफीकुर्रहमान (18) घायल हो गए। घायलों को गंभीरावस्था में गोला सीएचसी भेजा गया। शफीकुर्रहमान की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।