फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 11 लोग घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी-गोला मार्ग पर कठिना नदी पुल के पास 30 मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 11 से अधिक मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूर मूड़ा गालिब गांव में धान की रोपाई करने जा रहे थे। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को चिकित्सालय भिजवाया है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुरी सुंदरपुर निवासी करीब 30 महिला और पुरुष मजदूर मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे फार्म स्वामी की पिकअप में सवार होकर मूडा गालिब निवासी फार्मर जितेंद्रपाल सिंह के फार्म पर धान की रोपाई करने जा रहे थे। पिकअप जितेंद्रपाल सिंह चला रहे थे।
मजदूरों के अनुसार, पिकअप जैसे ही कठिना नदी के मोड़ पर रेहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंची कि पिकअप में जुड़ा ट्रॉला केबिल वाले हिस्से से अलग होकर सड़क पर पलट गया। इसमें सवार करीब 20 मजदूर घायल हो गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पाते ही ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची हैदराबाद थाना और रेहरिया चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय मजदूर रामकिशोर 35 वर्षीय बुद्धालाल और सरोजनी देवी को शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा दिया।
विज्ञापन

अन्य घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला भेज दिया है। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 15 वर्षीय संजय, 35 वर्षीय रामश्री, 12 वर्षीय पप्पू, 60 वर्षीय चंद्रावती, 17 वर्षीय राजीव, 25 वर्षीय उर्मिला देवी, 18 वर्षीय शालू और 55 वर्षीय मैकूलाल पुत्र साहबदीन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। मजदूरों के अनुसार पिकअप चालक दारू के नशे में धुत्त था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट वाहन
जिले की सड़कों पर जुगाड़ वाहन दौड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि फिटनेस खराब होने वाले वाहन सड़क पर दौड़ते मिले तो जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी, बावजूद इसके मुख्यमंत्री के निर्देश का लखीमपुर खीरी जिले में पालन नहीं हो रहा है। इसी का परिणाम है कि मंगलवार सुबह बिना फिटनेस का पिकअप वाहन जब पलटा तो उसके इंजन से बॉडी अलग हो गई।

डग्गामार व अनफिट वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। काफी वाहनों को सीज भी किया गया है। मोहम्मदी की घटना की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें