फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मजदूरी करने चित्तौड़ गया एक युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। मोहल्ला फतेहनगर से तीन माह पहले मजदूरी करने चित्तौड़ (राजस्थान) गए एक युवक की कोई खैर-खबर न मिलने पर पीड़ित की पत्नी ने ठेकेदार के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला फतेहनगर निवासी नसीम उर्फ बंटा कस्बे के अन्य मजदूरों और अमेठी निवासी एक ठेकेदार के साथ चार अप्रैल को मजदूरी करने चित्तौड़ गया था। उसके अन्य साथी मजदूर घर वापस आ गए, लेकिन नसीम नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद है। नाजरीन पत्नी नसीम ठेकेदार से पति के बारे में पूछने गई तो उसने संतोष जनक उत्तर नहीं दिया।
मजदूर की पत्नी ने ठेकेदार पर पति की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। एसडीएम राजेश कुमार ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें