खमरिया। थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद पिकअप क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे नीचे पलट गई।
हादसे में पिकअप चालक जाहीर (37) पुत्र आबिद निवासी गुदरिया, थाना कोतवाली धौरहरा की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप सवार मुकीम पुत्र जाफर निवासी गुदरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद