इनकी हुई मौत
हादसे में कल्लू पुत्र रामलोटन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ रमेश कुमार तिवारी सहित फोर्स मौके पर पहुंचे व क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग खुलवाया। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने सूरज (20) पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी खगिया कोतवाली धौरहरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संदीप राज पुत्र साधु राज ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 11 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शेष को छुट्टी दे दी गई है।
अनियंत्रित गति और अधिक सवारियां बनीं हादसे का मुख्य कारण
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी बोले कि बस और पिकअप दोनों ही काफी तेज गति से आ रहे थे। इतना ही नहीं दोनों वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। माना जा रहा है कि अगर वाहनों की स्पीड नियंत्रण में होती तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था।
गोला हाईवे पर हुआ हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी