फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से पिकअप पलटी, चालक जख्मी

Mon, 20 Apr 2015 06:08 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के घोसियाने के पास टायर फटने से पिकअप असंतुलित होकर एक गहरे गड्ढे में गिर गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिंगाही के मोहल्ला भिड़ौरा निवासी मोतीलाल रविवार को पिकअप में गेहूं भरकर बेचने लखीमपुर जा रहा था। रास्ते में घोसियाने के पास अचानक पिकअप के आगे के दोनों टायर फट गए औैर असंतुलित होकर वह सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। पिकअप में भरा गेहूं भी बोरे फटने से बिखर गया। चालक मोतीलाल के पैर टूट गए। किसी तरह से राहगीरों ने चालक को पिकअप से बाहर निकाला। रविवार देर रात ग्रामीणों की मदद से पिकअप गड्ढे से बाहर निकाली जा सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें